मेहंगाई से मिली राहत, एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता।।


एलपीजी गैस सिलेंडर में आई 115 रूपये की गिरावट कई मेट्रो सिटी में बदले दाम। देशभर में यानी आज 1 नवंबर को एलपीजी गैस के दामों में हुई कटौती। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 115 रूपय मिलेगा सस्ता और साथ ही साथ मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी कटौती हुई। मुंबई में 115.5 रूपये, चेन्नई में 116.5 रूपये और कोलकाता में 113 रूपये सस्ता हुआ हैं।

कितना सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर।

दिवाली के बाद महंगाई से मिली राहत भरी खबर। महीने की शुरुआत में ही, कमर्शियल सिलेंडरो 115 रूपये की गिरावट हुई हैं। घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नही की गई हैं। घरेलू सिलेंडरों के दामों मे आख़िरी परिवर्तन 6 जुलाई को हुआ था। 

देश के चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडरों के दाम।

दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 1744 रूपये में मिलेगा अब पहले का दाम 1859.5 रूपये था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का नया दाम 1696 रूपये हुआ और पहले का दाम 1844 रूपये था।चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का दाम अब 1893 रूपये हुआ और पहले का दाम 2009.50 रूपये था।कोलकाता मे कमर्शियल सिलेंडर का नया दाम 1846 रूपये है जबकि पहले का दाम 1995.50 रूपये था ।

वही 14.2 किलो वाले सिलेंडरों के दामों के रेट।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का दाम 1053 रुपये है। जबकि कोलकाता में 1079 रुपये, चेन्नई में 1068.5 और मुंबई में 1052 रुपये में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है. बता दें कि भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।
हर महीने की एक तारीख़ को तय होती हैं। सिलेंडरों की क़ीमत
देश की सारी गैस कंपनियां महीने की एक तारीख़ को तय करती है। सिलेंडर की क़ीमत कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का ज्यादा उपयोग होटल और खाने पीने की दुकान में होता हैं। छः महीने से लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर की क़ीमतों में कटौती हो रही हैं।

अनु चौहान
न्यूज़ हेल्पलाइन

#lpgnews #newshelpline #currentnews #trending #news #delhinews 

टिप्पणियाँ

Popular

इंदिरापुरम के शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में छठ महापर्व का विशाल आयोजन हुआ

अशोका निकेतन को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा लोहड़ी का आयोजन धूमधाम से किया गया || NewsHelpline

2nd Senior National Dodgeball Championship 2023 || News helpline

के पी इलेवन क्रिकेट क्लब ने जीता JPL सीजन 4 का ख़िताब : Cricket News, Delhi

एसजी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा "मुझे इश्क है तुझी से" ग्रैंड मेगा म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन - Newshelpline