IPL update:आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन हुआ समाप्त| Newshelpline
 
सैम करन बने ipl इतिहास के सबसे मँहगे खिलाड़ी।इस वर्ष नीलामी में करीब 400 खिलाड़ियों के किस्मत का फैसला हुआ, जिसमें 80 खिलाड़ियों को खरीदने में 1.67 अरब रुपये लगे।             IPL नीलामी का हाल। केरल के कोच्चि में आईपीएल 2023 की नीलामी समाप्त हो  चुकी  है । 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर  कुल 80 खिलाड़ियों को खरीदा। इसके साथ ही अब असली जंग मैदान पर होगी। सभी टीमों ने नीलामी में अपने  अपने खिलाडियों के रिक्त स्थानों को भरने का प्रयास किया। ऑक्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स  (KKR)और पंजाब  किंग्स (PK) के पास सबसे कम 22-22 खिलाड़ी हैं। वहीं मुंबई इंडियन्स (MI) ने अपने  24 खिलाड़ियों की टीम तैयार की है। अन्य सभी टीमें   ने 25-25  खिलाडियों का टीम बनाई है। क्या हुआ इस ऑक्शन में ? इस ऑक्शन ने कई इतिहास रच दिया।इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स (PK) ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। कुल पांच ऐसे  खिलाड़ियों को ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले। ये पांचों खिलाड़ी विदेशी हैं। इनमें  सैम करन के अलावा, कैमरन ग्रीन (17.50 cr), बेन स्टोक्स (16.25 cr), निक...